फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के बाद फाइनेंसर दहशत में, लाइसेंस मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 डकैतों के घर पहुंची पुलिस, फाइनेंसर ने मांगा शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में फाइनेंस ऑफिस में डकैती के मामले में शुक्रवार को पुलिस टीम 20 बदमाशों के घर पहुंची। उनकी जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिलान किया। वहीं, दूसरी ओर दहशतजदा फाइनेंसर मेडिकल थाने पहुंचे और शस्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग की।
शास्त्रीनगर एल ब्लाक में मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस ऑफिस में डकैती को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर पुलिस बदमाशों को ढूंढ रही है। पुलिस का कहना कि एक बदमाश की पहचान हुई है, जोकि लिसाड़ीगेट का बताया गया है। शुक्रवार को पुलिस शेरगढ़ी, कालियागढ़ी, कांशीराम कॉलोनी, लिसाड़ीगेट पहुंची। यहां 20 बदमाशों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि 20 डकैत जमानत पर जेल से बाहर हैं। इन बदमाशों से फुटेज का मिलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंसर ने खतरा बताया
पीड़ित फाइनेंसर संजीव गोयल शुक्रवार को मेडिकल थाने पहुंचे। घटना में पुलिस ने अब तक क्या किया, इसके बारे में इंस्पेक्टर मेडिकल से जानकारी ली। उन्होंने जान का खतरा बताकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने की बात कही। इंस्पेक्टर ने लाइसेंस के लिए अप्लाई करने को कहा और उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की। घर में काम करने वाली काजीपुर की एक महिला के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें