फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंडा के गुरदास की हत्या में चार आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंडा के गुरदास की हत्या में चार आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा। 10 दिन पहले गांव फफूंड़ा में मारपीट के बाद हुई 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी को पुलिस ने अभी भी थाने में बैठा रखा है। उसे पुलिस ने जेल नहीं भेजा।
गांव फफूंड़ा में गुरदास पुत्र बुद्धू और वेद सिंह पक्ष के बीच 10 दिन पूर्व जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए थे। जिसमें 50 वर्षीय गुरदास गंभीर घायल हो गया था। परिजन उसे खरखौदा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने शव को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पक्ष ने कई लोगों को नामजद कराया था। घटना के तीन दिन बाद ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस ने पांच आरोपियों को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। मृतक पक्ष ने एसएसपी के यहां पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया था।
शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों सचिन, रवि, मनोज व रोबिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छठा आरोपी विशाल पुलिस हिरासत में थाने में बैठा रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें