फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन पर रखता था बुरी नजर, आम की दावत पर बुलाया और मार डाला, नौशाद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

Wed, 05 Jul 2023 08:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पुलिस ने नौशाद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बहन पर बुरी नजर रखता था, इसलिए मार डाला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के मीरापुर गांव निवासी नौशाद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या करने वाला कोई दुश्मन नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला। पुलिस के खुलासे में हत्या की हैरान करने वाली वजह सामने आई है।

विज्ञापन


दोस्त बना कातिल
मेरठ के अजराड़ा गांव के जंगल में बिजनौर के मीरापुर गांव के नौशाद की हत्या उसके दोस्त नदीम ने की थी। नदीम ने कुबूल किया कि पड़ोस में रहने वाला नौशाद उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इसके चलते वो नौशाद को आम की दावत देने के बहाने बाइक पर अपने गांव अजराड़ा लाया और जंगल में ले जाकर चाकू से मार डाला।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि 25 जून को मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा गांव के जंगल में एक युवक का शव मिला था। युवक को बुरी तरह चाकू से गोदकर मारा गया था। मृतक की पहचान नौशाद पुत्र सरवर हुसैन निवासी मीरापुर थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर के रूप में हुई थी। नौशाद गाजियाबाद के लोनी की बबलू गार्डन कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था। 

पुलिस ने मोबाइल की डिटेल निकाली तो मूल रूप से अजराड़ा गांव एवं वर्तमान में लोनी की बबलू गार्डन कॉलोनी में रहने वाले नदीम पुत्र वसीम पर शक गहरा गया। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिस ने नदीम से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। 

उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला नौशाद तलाकशुदा था, वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। इस बात की जानकारी होने पर उसने नौशाद की हत्या करने की प्लानिंग कर ली। 25 जून को वह नौशाद को गांव में आम की दावत के बहाने बाइक पर लेकर आया। जंगल में ले जाकर बाइक रोकते ही उसने नौशाद के गले पर वार कर दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ वार कर नौशाद को मार डाला। हत्या के बाद उसका मोबाइल लेकर लोनी के लिए निकल गया। 

यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी
विज्ञापन

मुंडाली थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद हो गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें