इस दौरान उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उधर, शोर शराबा होने पर लेबर भी नींद से जाग गई। जहां बदमाशों ने लेबर को भी गन प्वाइंट पर ले लिया और वहां से 120 शटरिंग प्लेट, 25 चैनल, 100 यू चेक, 100 वेश जैक, 10 सोल्जर सभी सामान लोडर से ट्रक में लादकर फरार हो गए। बाद में गार्ड व सुपरवाइजर ने कंपनी के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी
उधर, कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर ने थाना पर तहरीर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।