मेरठ में लिसाड़ीगेट के शौकीन गार्डन में गैंगस्टर एक्ट के तहत अकबर बंजारा और उसके भाई शमीम बंजारा के सात प्लॉट, एक मकान और एक अध बने मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। अकबर बंजारा और उसके भाई शमीम बंजारा ने अवैध तरीकों से यह संपत्तियां अर्जित की थीं।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तहसीलदार रामेश्वर दयाल और बहसूमा इंस्पेक्टर महावीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ शौकीन गार्डन पहुंचे। वहां उन्होंने अकबर बंजारा की दो करोड़ 80 लाख की संपत्ति कुर्क की।
बंजारा के खिलाफ फलावदा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर कर रहे थे। इससे पहले भी बंजारे की प्रॉपर्टी पर पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है।