फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर के विवाद में पिठलोकर और रियावली नगला के ग्रामीणों में टकराव, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेकर के विवाद में पिठलोकर और रियावली नगला के ग्रामीणों में टकराव, तीन घायल
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के गांव पिठलोकर में मुख्य रास्ते पर बना ब्रेकर हटाने को लेकर रविवार को दो गांवों के बीच संघर्ष हो गया। पिठलोकर और रियावली नगला (मुजफ्फरनगर) के ग्रामीणों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में पिठलोकर के तीन लोग घायल हो गए। खुद को ग्रामीणों से घिरा देख अपने वाहन छोड़ मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी के गांव रियावली नगला निवासी आरोपी ग्रामीण फायरिंग करते हुए भाग निकले। संघर्ष की सूचना पर मुल्हैड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस मिले वाहनों को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
सरधना कोतवाली क्षेत्र के गांव पिठलोकर और मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी के गांव रियावली नगला निवासी कुछ लोगों के बीच गांव पिठलोकर में सुहेल पुत्र फजरू के मकान के सामने सड़क पर बने ब्रेकर को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। पिठलोकर निवासी सुहेल ब्रेकर को लेकर विरोध कर रहा है, जबकि पास ही स्थित स्कूल के शिक्षक एवं शहजाद पुत्र शब्बीर पक्ष ब्रेकर को सही बता रहे हैं। सुहेल का कहना है कि उसके मकान में ब्रेकर के कारण दरारें आने लगी हैं।
विज्ञापन

रविवार को रियावली नगला निवासी ग्रामीण बाइकों और कारों में सवार होकर जेसीबी के साथ पिठलोकर गांव में बने ब्रेकर को हटाने के लिए पहुंचे। शहजाद पक्ष ने इसका विरोध किया। दोनों गांवों के लोगों के बीच गाली गलौज हो गई। दोनों पक्षों में टकराव हो गया। मौके पर जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। संघर्ष में पिठलोकर निवासी गुलवेज पुत्र गुलबहार, नासिर पुत्र गफ्फार, आदिल पुत्र गुलहसन घायल हो गए। पिठलोकर के ग्रामीणों ने रियावली नगला के ग्रामीणों की घेराबंदी की तो वह अपने वाहन छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर मुल्हैड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित शहजाद ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, रियावली नगला के ग्रामीण भी थाने पहुंचे और समझौते के प्रयास में जुट गए। पुलिस ने पिठलोकर के ग्रामीणों को पीली पर्ची काटकर देते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद से पिठलोकर और रियावली नगला के ग्रामीणों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें