फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक मार्ग के लिए सांसद तोमर के घर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक मार्ग के लिए सांसद तोमर के घर धरना
विज्ञापन

मेरठ। लिंक मार्ग की मांग को लेकर जनांदोलन समिति के पदाधिकारियों ने नेहरू रोड स्थित राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर के घर के बाहर धरना दिया। हालांकि, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर के ओड़िसा जाने के कारण उनके प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल ने फोन पर वार्ता कराई। विजयपाल सिंह तोमर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से समय लेकर उन्हें मिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं, सांसद ने कहा कि वह लिंक मार्ग के समर्थन में हैं।
अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सहित हाइवे का जाल बिछ रहा है लेकिन 800 मीटर मार्ग के लिए लोगों को धरना देना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधियों ने अब तक इस मुद्दे पर खुलकर साथ नहीं दिया है। इसी कारण आज सांसदों के घरों के बाहर धरना देकर बैठना पड़ रहा है। तय किया गया कि हर रविवार को सांसदों के घर के बाहर धरना दिया जाएगा। धरने में अजय मित्तल, धीरज गुलाटी, संजय गोयल, रमेश कपूर, सुभाष मित्तल, विनय त्यागी, बी.एल कपूर , विनोद सिरोही, मुकेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर को हुआ था सर्वे
पदाधिकारियों ने कहा कि अफसरों ने पहले सर्वे करने में 40 दिन बेकार कर दिए। वहीं, अब सात दिसंबर को सर्वे किया गया था। जिसमें हमें दूर रखा गया। इसके बाद भी अधिकारी अब भी इसको लेकर संवेदनशील नहीं है। इस मामले को जल्द रक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए पोर्टल पर निर्माण के लिए प्रस्ताव को अपलोड करना चाहिए। जिससे 52 कॉलोनियों के निवासियों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें