फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ का शव थाने के सामने रखकर तीन घंटे तक किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ का शव थाने के सामने रखकर तीन घंटे तक किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ/परीक्षितगढ़। सराफ कपिल सैनी की हत्या को लेकर परिवार व ग्रामीणों का सोमवार को गुस्सा फूट गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लूट, रंजिश व अनैतिक संबंधों के चलते हत्या होने का क्लू तलाशने में पुलिस लगी है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के पूठी गांव निवासी सराफा व्यापारी कपिल सैनी पुत्र पीतम सिंह आठ अक्तूबर को लापता हुए थे। कपिल की पत्नी पूजा और परिवार के लोग अनहोनी का अंदेशा जताकर पुलिस से गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। आरोप कि परीक्षितगढ़ थाना पुलिस कपिल पर टिप्पणी करते थी, जिससे पीड़ित परिवार आहत हो जाता था। रविवार शाम कपिल का शव गोली लगा मिला तो परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण शव को लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंच गए। हत्यारों को गिरफ्तार करने और थाना पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम की और हंगामा चला।
विज्ञापन

एसपी देहात, सीओ सदर देहात व एसडीएम समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसडीएम कमलेश गोयल ने लोगों को आश्वासन दिया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है, गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस लूट और अनैतिक संबंध के बिंदु पर भी काम कर रही है।
परिजन बोले, लूट के बाद हुई हत्या
थाने के सामने पूजा ने पति कपिल के शव से लिपटकर विलाप करते हुए कहा कि दुकान जाते समय कपिल के पास जेवरात थे। वह सोने की चेन पहने हुए थे। बदमाशों ने लूट के बाद पति की हत्या की। यदि पुलिस समय रहते उसके पति की तलाश में जुट जाती, तो वह आज जिंदा होते।
बार-बार बेहोश हो रही थी पूजा
पूजा अपने तीन साल के बेटे और एक साल की बेटी माही को देख कर दहाडे़ मारकर रोती रही। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। यह देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

एक गोली सीने में और दूसरी पेट में लगी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली सीने में और दूसरी पेट में लगनी बताई गई है। रजवाहे की पटरी पर जहां सराफा व्यापारी का शव मिला है, वहां से वाहनों और किसानों का आवाजाही रहती है। पुलिस का कहना है कि शायद बदमाशों ने किसी और स्थान पर हत्या की और शव पटरी किनारे फेंक दिया। पुलिस ने कपिल समेत कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें