फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म होने पर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन खत्म होने पर लोगों का हंगामा
विज्ञापन

मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगातार वैक्सीन की किल्लत सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर भी वैक्सीन खत्म होने पर घंटों से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया। सीएचसी प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
सीएचसी पर वैक्सीन की कमी के चलते शाम तक वैक्सीनेशन कार्य नहीं चल पाता है। अधिकांशत: दोपहर होते-होते वैक्सीन खत्म हो जाती है। इसके बाद लोगों को बिना टीकाकरण के ही घर लौटना पड़ता है। मंगलवार को भी दोपहर 12:15 बजे वैक्सीन खत्म हो गई। इस पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों का शोर सुनकर सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विभाग से ही कम वैक्सीन आ रही हैं। जितनी डोज मिलती हैं, उतनी लगा दी जाती हैं।
विज्ञापन

मवाना और दौराला में 1635 लोगों का टीकाकरण
मवाना/दौराला। मवाना सीएचसी में मंगलवार को 861 को वैक्सीन लगाई गई। 115 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि सीएचसी में 18 प्लस 222, 45 प्लस 170, फलावदा 163, निलौहा 153, अर्बन पीएचसी पर 153 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं दौराला सीएचसी में 774 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 252 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
मवाना। नोडल अधिकारी एसके अग्रवाल ने मंगलवार को सीएचसी का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरानन उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर और दवाइयों का स्टॉक चेक किया। इसके बाद पीकू वार्ड (बच्चों का वार्ड) की व्यवस्थाएं देखीं। चिकित्सक डा. अनिल शर्मा से कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। बाद में ऑक्सीजन प्लांट की भी जांच की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें