फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: सहकारी समितियों पर बनेंगे जन्म-मृत्यु और आय-जाति प्रमाणपत्र, ये है सरकार की पूरी योजना

Mon, 31 Jul 2023 11:22 AM IST
कपिल kapil राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News : अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने आय, जाति, मूलनिवास, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और आधार कार्ड सहकारी समितियों पर बनवा सकेंगे। जानिए भारत की क्या योजना है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आय, जाति, मूलनिवास, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने के लिए शहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत सरकार ने सहकारिता विभाग को सीधे जनता से जोड़ने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की शुरुआत कर दी है। सहकारी समितियों पर सभी प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। साथ ही किसानों को खाद और बीज भी मिलेगा। जिले की 84 सहकारी समितियों पर ये सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन


मेरठ जिले में 84 सहकारी समिति हैं। सहकारिता विभाग ने 30 सहकारी समितियों को आईडी जारी कर दी है। अब सभी सहकारी समितियों में सेंटर खोलने की होड़ लगी है। 22 सहकारी समितियों ने कार्य भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अगस्त में सभी सहकारी समितियों पर सेंटर संचालित हो जाएंगे। सेंटर संचालन के लिए वाईफाई, इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं।

ऑनलाइन होंगे आवेदन
जन्म-मृत्य, आय, जाति, मूल निवास, पासपोर्ट, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था दी गई है। इतना ही नहीं बिजली बिल जमा करने, आधार कार्ड के माध्यम से अपने खाते से पैसे निकालने, इंश्योरेंस आदि की सुविधा भी मिलेंगी। सभी की वेबसाइट जारी कर दी गई हैं। आवेदन से लेकर प्रमाणपत्र जारी किए जाने की सुविधा है।

यह भी पढ़ें: Sawan Month 2023: सावन के चौथे सोमवार को एतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आने वाले समय में बना देंगे मॉल
अब से पहले सहकारी समितियों से केवल किसान जुड़े थे। इन्हें उर्वरक, बीज, कृषि यंत्रों की सुविधा मिलती थी। अब सरकार ने समस्त जनता को अन्य सुविधा देने की योजना बनाई है। आने वाले समय में सहकारी समितियों को मॉल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: अगड़ों को साधा, पिछड़ों को लुभाया पश्चिमी यूपी से भाजपा की राष्ट्रीय टीम में चार पदाधिकारी
विज्ञापन

जनहित की यह बड़ी योजना
सरकार की यह जनहित में बड़ी योजना है। तहसील और जिला मुख्यालय आने में होने वाले खर्च से लोगों को छुटकारा मिलेगा। जिले में 22 सेंटर संचालित हो गए हैं। आठ सेंटरों के संचालन की प्रक्रिया चल रही है। सहकारी समितियों पर अन्य सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएंगी। - दीपक थरेजा, एआर कोऑपरेटिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें