दिल्ली के कबाड़ियों को चोरी के इंजन और पार्ट्स बेचने के आरोपी किफायतुल्ला उर्फ राजू को लिसाड़ीगेट पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस ने हापुड़ रोड पर ईको कार सवार युवकों को रोका था। तलाशी के दौरान उनके पास से इंजन और वाहनों के पुर्जे मिले थे। ये लोग सोतीगंज से पार्ट्स खरीदकर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं गुरुवार को आरोपी काशिफ, यासिर अराफात, मौहम्मद मुनीर निवासीगण थाना हौज गाजी दिल्ली, सनव्वर निवासी थाना गोकलपुरी दिल्ली, जुनैद उर्फ बाबा निवासी चांदनी चौक दिल्ली को बुधवार को जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें: बड़ा फर्जीवाड़ा: अफसरों की फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज बनाने वाला आरोपी दबोचा, पूछताछ में खुलेंगे राज
बताया गया कि इन लोगों को सोतीगंज के तीन कबाड़ी जुनेद उर्फ बाबा, आबिद उर्फ लड्डू, किफायतुल्ला उर्फ राजू निवासी बागपत गेट थाना ब्रह्मपुरी ने पार्ट्स बेचे थे। गुरुवार को लिसाड़ीगेट पुलिस ने किफायतुल्ला उर्फ राजू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। अभी दो आरोपी फरार हैं।
यह भी पढ़ें: Weather Update: 48 घंटे तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, किसानों की बढ़ेगी मुश्किल, गेहूं की फसल में रोग लगने की आशंका