मेडिकल कॉलेज में अब शुरू होगी जीनोम सिक्वेंसिंग, बनानी पड़ेगी लैब
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना के मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में इसकी घोषणा की है। मेडिकल में इसे शुरू करने के लिए अलग से लैब बनानी पड़ेगी। इससे मेरठ और आसपास के जिलों के लोगों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी लैब है, जिसमें अभी कोरोना के मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। जिनोम सिक्वेंसिंग के सैंपल केजीएमसी लखनऊ, बेंगलुरू और दिल्ली भेजे जाते हैं।
अभी डॉक्टर दंपती के सैंपल गए हुए हैं। रिपोर्ट आने में 10 दिन से लेकर एक महीने तक का समय लग जाता है। माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि शासन से जो भी निर्देश आएंगे, उसका अनुपालन होगा।
जांच का दिन और संस्थान
दिन फोकस सैंपलिंग
बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग
पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट, डिग्री कॉलेज
शनिवार, रविवार, सोमवार केमिस्ट, निजी और सरकारी
नर्सिंग होम व अस्पताल