धार्मिक ग्रंथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी, हिरासत में लिए आरोपी
हस्तिनापुर। कस्बे की अनाज मंडी में रविवार को कुछ लोग धार्मिक ग्रंथों के साथ कस्बे के लोगों को गुमराह कर रहे थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
अनाज मंडी निवासी पारस सोनी ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे वह अपनी कॉलोनी में थे। तभी पांच पुरुष व महिलाएं बच्चोें सहित लोगों से बात करते हुए दिखाई दिए। उनके हाथ में गीता थी, जिसमें लिखे श्लोकों के बारे में वे आपत्तिजनक बातेें कह रहे थे। उसने जब विरोध किया तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। वही सूचना पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता जिला मंत्री अमित ढाका, मोहित मूंछ, अमन प्रधान, अरविंद कुमार, अमन चौधरी, बाबू, जॉनी ठाकुर आदि थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पारस सोनी ने भी थाने पर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।