अनशन स्थल पर ही बनाया गया भोजन
- फोटो : Amar Ujala
अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सपाई जुटेंगे
रविवार को सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक की। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी सपाई इस आमरण अनशन में शामिल होंगे और अतुल प्रधान का समर्थन करेंगे।
अतुल प्रधान का दावा है कि शिक्षक संघ, छात्र नेता और भी कई संगठन उनके साथ इसमें शामिल हैं। गांव गांव से लोग आएंगे। बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पर पहुंचेंगे और आमरण अनशन में उनके साथ शामिल होंगे। उन्हें लोग लगातार समर्थन दे रहे हैं।
अवैध तरीके से लगाए थे बैनर
नगर निगम ने ही होर्डिंग पर लगाए सपा विधायक अतुल प्रधान के बैनर उतरे हैं। अभी होर्डिंग का टेंडर किसी कंपनी के पास नहीं है। अवैध तरीके से होर्डिंग के ढांचे पर बैनर लगाए गए थे। नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम को लगाकर बैनर उतरवाए गए हैं। - प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त
कानूनी व्यवस्था बिगड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
कानून व्यवस्था को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त फोर्स लगाया जाएगा। कानूनी व्यवस्था बिगड़ने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। - ब्रजेश सिंह, एडीएम सिटी
न्यूटिमा : नोटिस की तिथि का आज अंतिम दिन
मानकों के विपरीत चल रहे गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल को मेडा के नोटिस की मियाद आज खत्म हो रही है। अस्पताल की ओर से शनिवार तक शमन को आवेदन नहीं किया गया। अफसरों ने जिला प्रशासन से भी कार्रवाई को लेकर फोर्स की मांग की है।
मेडा अफसरों के मुताबिक 28 नवंबर 2014 को न्यूटिमा अस्पताल का नक्शा स्वीकृत कराया गया था। इसके तहत लोअर बेसमेंट एवं अपर बेसमेंट में पार्किंग का प्रावधान किया गया था, लेकिन मौके पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पार्किंग के स्थान पर मैनेजमेंट ऑफिस, पैथोलॉजी लैब व जांच केंद्र संचालित मिले। कमिश्नर के निर्देश पर मेडा ने अस्पताल को 21 दिन का नोटिस दिया था, जिसकी मियाद सोमवार को खत्म हो रही है।
सपा विधायक के समर्थन में आई भाकियू इंडिया
भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने भी अतुल प्रधान को समर्थन देने की बात कही है। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता आज सपा विधायक के साथ धरना देंगे व अनशन करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा व अन्य कई संगठन उनका समर्थन करते हुए धरने में शामिल होंगे।