हादसे में शिवम त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई। बुरी तरह से गाड़ी में फंसे शिवम के शव को पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकाल। वहीं दूसरा हादसे मैं खरखौदा के ही लाल सिंह 30 वर्षीय पुत्र धुननू जोकि हलवाई का काम करता था।
रविवार को रात्रि में वह मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर धानोटा के सामने लोहिया फार्म हाउस में काम कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह खरखौदा बिजौली संपर्क मार्ग पर कट के सामने पहुंचा तो अज्ञात बहन ने उसे कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शिवम घर का इकलौता चिराग था
शिवम त्यागी अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। शिवम दिल्ली में एक दवा कंपनी में केमिस्ट के पद पर पहना था। हापुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह से वापस लौटते समय यह घटना घटी। उधर शिवम की मौत पर परिवार का बुरा हाल है।