फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष बाद बना रेलवे मासिक पास, एप का मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष बाद बना रेलवे मासिक पास, एप का मिला लाभ
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ से दिल्ली का सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को डेढ़ वर्ष बाद राहत मिली है। रेलवे ने मासिक पास बनाने शुरू कर दिए हैं। इस बार एक्सप्रेस ट्रेनों में मासिक पास की व्यवस्था मान्य नहीं होगी। रेलवे काउंटर पर इसके लिए अलग से स्टांप बनाई गई है। दैनिक यात्रियों के मासिक पास बनने के बाद केवल अनारक्षित ट्रेनों के लिए मान्य स्टांप को लगाकर मासिक पास जारी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दैनिक यात्रियों ने काफी संख्या में सिटी और कैंट स्टेशन पर मासिक पास बनवाया। हालांकि, एक दिन में कितने मासिक पास जारी किए गए ये डाटा शनिवार को आएगा। वहीं, रेलवे के यूटीएस एप पर पर भी मासिक पास की व्यवस्था शुरू हो गई है। यात्रियों ने घर बैठे ही मासिक पास बनवा लिया। हालांकि, मेरठ से दिल्ली और सहारनपुर जाने के लिए केवल तीन ही ट्रेनों में अभी मासिक पास को मान्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें