भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा है। गुरवार को मौसम साफ रहेगा और 29 अप्रैल की रात में गरज और चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
आने वाले दो दिन में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचेगा और मौसम गर्म रहेगा। वहीं बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढोतरी हुई है, बढ़ता हुआ एक्यूआई 260 पर पहुंच गया है। मौसम में बदलाव के चलते मेरठ की हवा भी प्रदूषित हो रही है।
पिछले 6 दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
22 38.1 19.1
23 39.0 17.3
24 38.6 22.6
25 40.6 23.2
26 40.2 20.4
27 40.8 20.9
दोपहर के समय ज्यादा रहा गर्मी का असर
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि मई की शुरुआत में भी गर्मी तेज रहेगी और मई में इस बार गर्मी रिकाॅर्ड तोड़ देगी। बुधवार को सड़कों पर सन्नाटा और बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी।
गर्मी का असर गुरुवार को ज्यादा रहने के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा रहा और बाजारों में भी रौनक कम रही है। गर्मी का असर दिन में तेज होने के कारण ज्यादा लोग घरों में रहे । ऐसी गर्मी में जरुरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकले। लू और सूरज की तपिश के चलते मौसम बदल रहा है, गर्मी का असर तेज होने से लगातार मुश्किले बढ़ती जा रही है।