फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से नहीं राहत: 41 के पार पहुंचा पारा, 48 घंटे तक चलेगी लू और झुलसाएगी तपिश

Thu, 28 Apr 2022 03:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 पश्चिमी यूपी मे आज पारा 41 के पार पहुंच गया। सुबह से ही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। दोपहर को लू के थपेड़ों ने झुलसाया। गर्मी के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ कम नजर आई।
विज्ञापन
weather meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में अगले 48 घंटे तक गर्मी और लू झुलसाएगी, मौसम राहत नहीं देगा और तापमान फिर से 41 डिग्री के पार पहुंचेगा। गर्मी का बढ़ता असर लोगों को झुलसा रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार तापमान में बढोतरी होने के चलते मौसम गर्म बना हुआ है।
विज्ञापन


गर्मी का असर बुधवार को सुबह से ही बढ़ता चला गया। आसमान पर से बरस रही आग के चलते तापमान फिर से 41 डिग्री के पास पहुंच गया। गुरुवार को भी दिन में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। बीच में आंधी और बूंदाबांदी से भी ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।

बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से ही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। दोपहर को लू के थपेड़ों ने झुलसाया। गर्मी के कारण बाजारों में लोगों की भीड़ कम नजर आई।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: ढाई लाख के इनामी बद्दो के करीबी की अवैध संपत्ति जमींदोज: सात दुकानों पर ढाई घंटे गरजे बुलडोजर, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था, जबकि रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा  है। गुरवार को मौसम साफ रहेगा और 29 अप्रैल की रात में गरज और चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

आने वाले दो दिन में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचेगा और मौसम गर्म रहेगा। वहीं बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढोतरी हुई है, बढ़ता  हुआ एक्यूआई 260 पर पहुंच गया है। मौसम में बदलाव के चलते मेरठ की हवा भी प्रदूषित हो रही है। 

पिछले 6 दिन का तापमान 
तारीख  अधिकतम न्यूनतम 

22       38.1       19.1 
23       39.0       17.3 
24       38.6       22.6 
25       40.6       23.2 
26       40.2      20.4 
27        40.8      20.9
 
दोपहर के समय ज्यादा रहा गर्मी का असर 
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि मई की शुरुआत में भी गर्मी तेज रहेगी और मई में  इस बार गर्मी रिकाॅर्ड तोड़ देगी। बुधवार को सड़कों पर सन्नाटा और बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी।

गर्मी का असर गुरुवार को ज्यादा रहने के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा रहा और बाजारों में भी रौनक कम रही है। गर्मी का असर दिन में तेज होने के कारण ज्यादा लोग घरों में रहे । ऐसी गर्मी में जरुरतमंद लोग ही घरों से बाहर निकले। लू और सूरज की तपिश के चलते मौसम बदल रहा है, गर्मी का असर तेज होने से लगातार मुश्किले बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें