फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकेंद्र हत्याकांड: हत्यारोपियों का नहीं लगा सुराग, मोबाइल की सीडीआर से खुलेंगे अहम राज

Thu, 02 Sep 2021 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे विकेंद्र की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने पहले विकेंद्र के साथ चाय पी और फिर उसे गोलियों से भून दिया। थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विकेंद्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव बाफर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने उनका पता लगाने के लिये विकेंद्र के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। यही नहीं हत्या करने के लिए जिस बाइक से बदमाश आए थे, वह चोरी की है। कंकरखेड़ा में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबीरी पत्नी स्व. चंद्रवीर सिंह के बेटे विकेन्द्र उर्फ गोरी की दो बदमाशों ने मंगलवार सुबह घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी युवक करीब नौ बजे विकेंद्र के घर बाइक से पहुंचे। उन्होंने विकेन्द्र के साथ बैठकर चाय पी। युवक जाने लगे तो विकेन्द्र उन्हें छोड़ने दरवाजे तक आया। इस दौरान दोनों युवकों ने गोलियां बरसा दीं।

यह भी पढ़ें : विकेंद्र हत्याकांड: मर्डर से पहले कई बार घर आए थे हत्यारे, साथ खाते थे खाना, सामने आए कई बड़े राज
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी गोली चलाते हुए फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई कवींद्र ने जानी थाने में दर्ज कराई। इसमें गांव के विशाल व सागर पुत्र जितेन्द्र, धर्मेन्द्र व पुष्पेद्र पुत्र नरेन्द्र और मोहित पुत्र सहेन्द को नामजद किया।
विज्ञापन


घटना का कारण तीन वर्ष पूर्व बाफर में जितेन्द्र की हत्या में विकेन्द्र उसके भाई कवीन्द्र, छंगा उर्फ नरेन्द्र, लोकेन्द्र उर्फ भूरा जेल गए थे। बुधवार को पुलिस ने विकेन्द्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन नामजद आरोपियों का पता नहीं चला। थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें