फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav Meerut: संयोग या सियासत, सपा-बसपा-कांग्रेस, किसी को नहीं मिला प्रत्याशी, VIP वार्ड में केवल भाजपा

Tue, 25 Apr 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान के वार्ड 26 में किसी भी दल को पार्षद का उम्मीदवार नहीं मिला। इसे संयोग कहें या फिर सियासत की इस वार्ड से एकमात्र नामांकन भाजपा के प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है। पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को मिठाई खिलाते मंत्री सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसे संयोग कहें या सियासत। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, सपा विधायक अतुल प्रधान और समाजवादी पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी सीमा प्रधान के वार्ड 26 में भाजपा के अलावा किसी भी दल को पार्षद का उम्मीदवार नहीं मिला। इस वार्ड से एकमात्र नामांकन भाजपा के सतपाल सिंह ने किया। 

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस वार्ड में उनका निर्विरोध निवार्चन तय हो गया है। सपा ही नहीं, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या अन्य किसी दल ने भी कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। इस वीआईपी वार्ड में सभी ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया। तेजगढ़ी से लेकर कुटी चौराहे तक वीआईपी कॉलोनी का वार्ड-26 है। यह वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन किया, मगर इनके अलावा किसी भी पार्टी या किसी निर्दलीय ने नामांकन नहीं किया, जबकि इस वार्ड से अनुसूचित जाति से कई लोग सपा के अलावा बसपा से भी टिकट मांग रहे थे। कई संभावित प्रत्याशियों ने वोट मांगना शुरू भी कर दिया था। ऐसे में लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन


दोपहर 3:30 बजे तक इंतजार किया : सतपाल का कहना कि यह मेरी अकेले की नहीं, बल्कि वार्ड-26 के लोगों की जीत है। भाजपा ने विश्वास जताया और जनता का मुझे भरपूर प्यार मिला।  दोपहर 3:30 बजे तक मेरा बेटा कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद था। इस वार्ड से कोई भी नामांकन पत्र जमा करने नहीं पहुंचा। वार्ड-27, 28, 29 और 30 के प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: UP बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षाफल की घोषणा आज, छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज

सतपाल को सोमेंद्र ने दीं शुभकामनाएं
नगर निगम के वार्ड 26 से केवल एक ही नामांकन होने से भाजपा प्रत्याशी मास्टर सतपाल का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। उनको शास्त्रीनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, पूर्व पार्षद पति नरेंद्र राष्ट्रवादी, सुमित मिश्रा, योगेश सौंधी भी मौजूद रहे। 

पर्चा दाखिल नहीं करने दिया 
सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि सपा की तरफ से मांगेराम वार्ड-26 से दोपहर 2:50 बजे पर्चा भरने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच गए थे लेकिन कलक्ट्रेट में उन्हें पर्चा दाखिल नहीं करने दिया गया, जिसका विरोध भी किया गया। 

सहमति नहीं बन पाई 
बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद का कहना है कि वार्ड-26 में बसपा के चार कार्यकर्ता टिकट मांग रहे थे। एक पर सहमति नहीं बनी और पार्टी से सिंबल नहीं दिया गया।
विज्ञापन

संदीप गोयल का वार्ड-78 से निर्विरोध पार्षद बनना तय
वार्ड-78 से भाजपा ने संदीप गोयल उर्फ रेवडी को दूसरी बार पार्षद पद पर चुनाव लड़ने का मौका दिया। संदीप ने पहली बार भी भारी मतों से चुनाव जीता था। अबकी बार संदीप गोयल के सामने बसपा और सपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। इससे उनका निर्विरोध पार्षद बनना तय हो गया है। कांग्रेस से सुशील गोस्वामी नामांकन पत्र जमा करने दोपहर तीन बजे के बाद कचहरी स्थित विकास भवन पहुंचे थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने समय का हवाला देकर पर्चा दाखिल करने से मना कर दिया, जिसके बाद सुशील गोस्वामी लौट गए। संदीप गोयल का कहना है कि लोगों का मुझे भरपूर प्यार मिला है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजयेयी ने चुनाव लड़ना सिखाया है। यह मेरी नहीं, जनता की जीत है। वहीं, इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि वार्ड-78 में बसपा से अक्षय प्रजापति टिकट मांग रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें