फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पलायन मुद्दे से माफिया तक, ...जब योगी के इस बोल पर ठहाके लगाकर हंस पड़े लोग, पढ़ें 22 मिनट का पूरा भाषण

Mon, 24 Apr 2023 10:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : सीएम योगी अपने 22 मिनट के भाषण में पलायन मुद्दे से माफिया और कांवड़ यात्रा तक खूब बोले। वहीं, सीएम योगी के इस बोल पर तो लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।
विज्ञापन
शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 22 मिनट के संबोधन में हर वर्ग को साध गए। सुरक्षित माहौल के मुद्दे पर उन्होंने महिलाओं और व्यापारियों की नब्ज टटोली। रोजगार के मुद्दे पर नौजवानों और मुफ्त बिजली के मुद्दे पर किसानों को साधा। कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरा।

विज्ञापन


जनसभा में योगी-मोदी का जयघोष गूंजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की चुनावी सभा में चंद नेताओं को ही बोलने का मौका दिया गया। मुख्यमंत्री के सामने योगी-मोदी के नाम का जयघोष खूब गूंजा।

मुख्यमंत्री को 1:15 पर शामली पहुंचना था, लेकिन वह करीब आधा घंटे देरी से पहुंचे। करीब 2:06 बजे मंच पर पहुंचे। 2:20 बजे उन्होंने मंच से बोलना शुरू किया। जिले का द्वापर युग और आजादी की लड़ाई से जुड़ाव से संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद कैराना के पलायन का मुद्दा उछाला। कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिति रहती थी। उन्होंने कहा कि पहले कैराना से व्यापारी पलायन करते थे और नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता था। व्यापारियों से जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी।

सीएम योगी ने कहा कि बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। छह साल पहले भाजपा की सरकार बनी और अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है। विधानसभा चुनाव में मातृ शक्ति का सहयोग करने पर आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा को किसान, व्यापारी, बेटी, नौजवान की चिंता नहीं थी। उन्हें सिर्फ वोट की चिंता थी। अब प्रदेश वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज की योजना पर आगे बढ़ रहा है।

युवाओं के हाथ में तमंचे चाहिए या टैबलेट
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों को दंगों की आग और कर्फ्यू का कलंक न बेटियों का सम्मान न व्यापारियों का ध्यान था। तुष्टीकरण की राजनीति और पलायन का दंश शामली की पहचान बन चुकी थी। आखिर हम अपने युवकों को कैसा चाहते हैं। युवाओं के हाथों में तमंचे होने चाहिए या टैबलेट। हमें गोलियों की आवाज वाली गलियां चाहिए या भजन संध्या वाली। दुर्गंध वाली गलियां चाहिए या सुंदर और स्मार्ट शहर चाहिए। हमने जो कहा वो कर दिखाया।

यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक

मैं इसलिए आगे नहीं बोल रहा हूं, कुछ हो न जाए
कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब माफिया और उनके परिवार वाले भी गायब हो गए हैं। मैं इसलिए आगे नहीं बोल रहा हूं, कुछ हो न जाए। जिस पर जनसभा में उपस्थित सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।

सड़क से लेकर छतों तक कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहा। सड़क से लेकर छतों पर सुरक्षा के कड़े इंतजार किए गए थे। कार्यक्रम स्थल वीवी इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए थे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सड़क से लेकर गलियों, बाजारों पर बैरिकेडिंग की गई थी।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 21 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे चुनावी मैदान में, यहां देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन

काले कपड़ों पर रहा विशेष ध्यान
सीएम योगी की सभा स्थल पर जाने वाले लोगों में काले कपड़े पहनने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया। सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अगर कोई काली शर्ट पहने या काला कपड़ा लेकर पहुंचे तो उसे अंदर सभा स्थल पर न जाने दिया जाए। जनसभा में आया करीब 12 वर्षीय बालक अपने परिजन के साथ काले रंग की टी शर्ट पहने हुए पहुंचा तो पहले तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया, लेकिन बाद में अधिकारियों ने उसे बच्चा होने पर जाने की अनुमति दे दी।

ऐसे रहा मिनट टू मिनट कार्यक्रम
1:50 बजे आरके पीजी कॉलेज में हेलीपैड पर उतरा हैलीकॉप्टर।
2:06 बजे वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा स्थल पहुंचे।
2:20 बजे पर शुरु हुआ संबोधन।
2:42 बजे संबोधन समाप्त।
3:00 बजे हेलीपैड पर पहुंचे और खेड़ी बैरागी के लिए भरी उड़ान।
3:10 बजे खेड़ी बैरागी हेलीपैड पर पहुंचे।
3:20 पर तपोभूमि समाधि स्थल पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।
3:50 पर मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर ने अमरोहा के लिए उड़ान भरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें