फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या: होटल में शराब के नशे में विवाद, प्रेमी ने गुस्से में माया को दी थी मौत, शव सड़क किनारे फेंक

Wed, 13 Dec 2023 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर निवासी माया की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। माया की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने गुस्से में की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर के काजीपुर गांव की माया (48) की हत्या किसी अंजान ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने की थी। दोनों नशे की हालत में थे और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हत्या करने के बाद प्रेमी इको गाड़ी से शव को हाईवे किनारे फेंककर चला गया था।

विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

आठ दिसंबर की रात 12 बजे हापुड़ रोड पर फफूंडा तिराहे के पास महिला (48) का शव मिला था। रविवार को महिला की पहचान काजीपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के विजय की पत्नी माया के रूप में हुई थी।

फलों का ठेला लगाने वाले विजय ने बताया था कि माया बाजार से खरीदारी करने गई थी। इसके बाद उसने कंकरखेड़ा मायके जाने की बात कही थी। शाम को आखिरी बार बात होने के बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया था। माया के शरीर पर चोट के निशान थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया था। माया की एक बेटी शिवानी (24), बेटा कार्तिक (16) और रितिक (14) हैं।

पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि माया के कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर निवासी दीपक पुत्र रामकिशन से प्रेम संबंध था। सर्विलांस से खुलासा हुआ कि दोनों शुक्रवार को एक साथ थे। जिसके बाद पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ में दीपक ने बताया कि दोनों ने कुटी चौराहे के निकट शराब पी थी। इसके बाद दोनों रोहटा रोड स्थित एक होटल में गए। वहां भी दोनों ने शराब पी। किसी बात को लेकर दोनों के विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने माया की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे इको गाड़ी में लेकर हापुड़ रोड पहुंचा और फफूंडा कट के पास फेंककर चला गया। बाद में मोबाइल भी फेंक दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्यारोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें