फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: तिहाड़ जेल में बागपत के कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या, दिल्ली में हुआ था गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पूर्व प्रधान विनोद की हत्या के मामले में एक लाख के इनामी रहे अंकित को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की तिहाड़ जेल में यूपी के कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या कर दी गई। बताया गया कि बुधवार सुबह तिहाड़ जेल की बैरक नंबर तीन मे हत्या हुई है। गैंगस्टर की हत्या से तिहाड़ जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बताया गया कि कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर बागपत के खैला गांव का रहने वाला था। पूर्व प्रधान विनोद की हत्या के मामले में एक लाख के इनामी रहे अंकित को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। 

यही नहीं, पंचायत चुनाव में अंकित उर्फ बाबा के नाम से गांव में उसके पोस्टर भी चस्पा किए गए थे, जिसमें सामने चुनाव लड़ने वालों को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। फिलहाल अंकित की मां गीता ग्राम प्रधान है।
विज्ञापन


बताया गया कि अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंकित के पास से मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल पकड़ा था, जिसके बाद उसकी एक जेल अधिकारी के साथ हाथापाई हो गई थी।

 

परिजनों का कहना है कि हाथापाई के बाद उसे पुलिस ले गई और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसमें अंकित की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें