सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने मंगलवार को खेकड़ा सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने मंगलवार को खेकड़ा सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें सीएचसी पर अधिकांश स्टाफ नदारद मिला। पीएचसी पर गंदगी फैली मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर सीएचसी पर तत्काल ओपीडी शुरू कराने और पीएचसी पर नियमित स्वीपर तैनात करने के स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए।
मंगलवार को सीएमओ डॉ दिनेश कुमार खेकड़ा सीएचसी, पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। पहले उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां तैनात अधिकांश स्टाफ नदारद मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सीएचसी रोजाना समय से खुलनी चाहिए। स्टाफ को नियमित रूप से ओपीडी, आपातकालीन सेवा, रेबीज वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू करने के कडे़ निर्देश दिए। इसके बाद वह पीएचसी पहुंचे, वहां पर गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जर्जर पीएचसी भवन देखा। पीएचसी की मरम्मत कराने और नियमित स्वीपर नियुक्त करने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि बुधवार से सीएचसी को विधिवत रूप से ओपीडी आदि के साथ शुरू किया जाएगा। सभी स्टाफ को आकर हाजिरी लगानी होगी। पीएचसी स्थानांतरित किए गए सभी स्टाफ को वापस सीएचसी बुलाया गया है।