मेरठ में मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के मामले में अब फिर से पुलिस ने जांच शुरू की है। राजेश दीवान को एसपी सिटी कार्यालय बुलाया गया और उनके बयान लिए हैं।
कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने राजेश दीवान (दीवान स्कूल के मालिक) को जान से मारने की धमकी दी थी। करोड़ों रुपये की जमीन पर बद्दो ने कब्जा कर लिया था। इस दौरान प्रदेश में सपा की सरकार की थी। राजेश दीवान ने पुलिस अधिकारियों से लेकर नेताओं तक गुहार लगाई, बावजूद बद्दो पर कार्रवाई नहीं हुई। बद्दो की फरारी के बाद पुलिस ने उन पीड़ितों की तलाश की, जिनको खतरा है।
इस मामले की जांच आईपीएस कृष्ण कुमार कर रहे हैं। शुक्रवार को एसपी सिटी कार्यालय में राजेश दीवान को बुलाकर कृष्ण कुमार ने जानकारी ली और उनके बयान भी दर्ज किए। बद्दो प्रकरण के अलावा राजेश दीवान व पुलिस अधिकारियों की बातचीत को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।
यह भी पढ़ें: अनोखी तेरहवीं: पूरे रस्म-रिवाजों से किया स्वान का अंतिम संस्कार, क्षेत्र में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरें
स्कूल चलाने को लेकर हुआ है मंथन
राजेश दीवान और आईपीएस कृष्ण कुमार की मुलाकात को लेकर चर्चाएं बहुत हैं। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आईपीएस राजेश दीवान से स्कूल में छात्र-छात्राओं को बुलाने को लेकर मंथन हुआ है। इसके अलावा भी कई बातें हुई हैं। जिसकी मुझे जानकारी नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/