फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले ठिकाने: मेरठ में 518 अपराधी लापता, अपराधियों के सत्यापन अभियान में खुली पोल

Tue, 14 Sep 2021 05:02 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
UP Crime News: मेरठ में अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में जेल से जमानत पर छूटे या वांछित अपराधी की वर्तमान स्थिति जानने के लिए पुलिस द्वारा बड़ा अभियान चल रहा है। इसमें 518 अपराधियों की पोल खुली है कि वह फिलहाल लापता हैं। पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए 10 टीम गठित कर दी है। पुलिस को आशंका है कि कई अपराधियों ने ठिकाने बदल लिए हैं। 
विज्ञापन


जिले में लूट डकैती और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। वहीं, अपराधियों पर शिकांजा कसने के लिए अभियान शुरू किया गया है। लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी में एक सप्ताह में 575 अपराधियों के घर पर पुलिस पहुंची। इसमें करीब 335 अपराधियों का सत्यापन कराया गया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर थाने स्तर पर वांछित और सक्रिय बदमाशों का सत्यापन कराने के साथ डोजियर बनाने की प्रक्रिया जारी है।
 
थाना स्तर पर हिस्ट्रीशीटर, वांछित, अपराधी, सक्रिय बदमाशों की छानबीन की गई है। पहले 1350 अपराधियों की सूची बनाई गई जो घर पर नहीं मिले। अब पुलिस ने इनमें से 518 अपराधियों की सूची बनाई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन

जमानतियों का भी सत्यापन
अपराधियों के साथ-साथ अपराधियों की जमानत लेने वाले लोगों का भी पुलिस सत्यापन कर रही है। जेल में बंद शातिर अपराधियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई अपराधियों की जमानत हो चुकी है। पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है कि कहीं जमानती फर्जी तो नहीं बनाए गए।
 
कंकरखेड़ा में चल सकता है अभियान : लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के बाद अब कंकरखेड़ा में भी अभियान चल सकता है। टीपी नगर, सदर व नौचंदी समेत कई थानों पर दर्ज अपराधियों के रिकॉर्ड की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के घर पर पुलिस अमला जाएगा तो वो वारदात करने से पहले एक बार सोचेंगे। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी हैं। पुलिस सभी पर नजर रखे हुए है।   

अपराधियों का सत्यापन और डोजियर बनाने का काम थाने स्तर पर चल रहा है। जो अपराधी अपने घर पर नहीं मिला था या फिर उसने ठिकाना बदल लिया है। पुलिस उनकी भी पड़ताल कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें