गाजियाबाद में जनरल वीके भाजपा के सांसद हैं। मेयर भाजपा के हैं। यहां पर पांच विधायक और एमएलसी हैं, ये सभी भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और चार ब्लॉक प्रमुख सभी भाजपा के हैं। मंत्री नरेंद्र कश्यप भी यहीं से हैं। हापुड़ की बात करें तो यहां पर तीन विधायक हैं, सभी भाजपा के हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के हैं। चार ब्लॉक प्रमुख में से तीन भाजपा और एक गठबंधन से हैं।
चारों जिलों की ये है तस्वीर
कुल सदस्य - भाजपा - सपा-रालोद गठबंधन
सांसद-राज्यसभा सदस्य -(05) 05 - 0
विधायक (18) - 13 - 05
एमएलसी (03) - 03 - 0
जिला पंचायत अध्यक्ष (03) -02 - 01
ब्लॉक प्रमुख (26) -22 - 04
सपा-रालोद की तैयारी, विधानसभावार दी जिम्मेदारी
एमएलए चुनाव के मद्देनजर सपा और रालोद गठबंधन ने विधानसभावार जिम्मेदारी तय की है। इसमें मौजूदा विधायक या इस बार चुनाव लड़े प्रत्याशी रहे नेता हैं, जिन्हें विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
कैंट से सपा रालोद गठबंधन की प्रत्याशी रहीं मनीषा अहलावत की जगह उनके पिता पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह को प्रभारी बनाया है। नगर पंचायत लावड़ और 16 ब्लॉक स्तर पर भी जिम्मेदारी तय की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को यह सूची भेजी है।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
किठौर : पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर
सिवालखास : विधायक गुलाम मोहम्मद
सरधना : विधायक अतुल प्रधान
हस्तिनापुर : योगेश वर्मा
कैंट विधानसभा : पूर्व विधायक चन्द्रवीर सिंह
शहर विधानसभा : विधायक रफीक अंसारी
दक्षिण विधानसभा : महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी