फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम यूपी में आसमान से बरस रही आग: अप्रैल में तेज धूप से झुलस रहे बदन, पारा 40 के पार, बना 32 सालों का ये रिकॉर्ड

Fri, 08 Apr 2022 09:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम

सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी से आसमान से आग बरसनी शुरु हो गई है। दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो इस सीजन में सबसे अधिक है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम यूपी में गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को लू के थपेड़ों के बीच तापमान ने छलांग लगाई तो पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन भर लू ने शहरवासियों को हलकान कर दिया। लगातार बढ़ते तापमान के बीच अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह पिछले 32 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भीषम गर्मी पड़ने वाली है। 

विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी से आसमान से आग बरसनी शुरु हो गई है। दिन का पारा चढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर दिया  है। गर्मी के तेवर तल्ख होने से सीजन में पहली बार दिन का तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो इस सीजन में सबसे अधिक है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और गर्मी में शहरवासी हलकान हो रहे है। मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री. के पास पहुंचा है, जिससे मौसम गर्म बना हुआ है। लू के थपेड़ों का असर सबसे ज्यादा दिखा और तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। वहीं शुक्रवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 277 रिकॉर्ड किया गया है। अभी भी मेरठ का एक्यूआई ज्यादा ही चल रहा है। 
विज्ञापन



अप्रैल महीने के शुरु का एक सप्ताह रहा सबसे ज्यादा गर्म
कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पिछले सालों की तुलना करें तो अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा है, अप्रैल के अंत में रहने वाला तापमान इस बार महीने की शुरुआत से ही लोगों का कड़ा इम्तहान ले रहा है। दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। पिछले एक दशक या दो दशक की बात करें तो प्रथम सप्ताह में तापमान बहुत तेजी से बढ़ा है। जिससे गर्मी का स्तर तेज  हुआ है।

लू से बचाव के लिए करें ये जरुरी उपाय
  • हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें 
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें और नंगे पैर बाहर न निकलें 
  • गर्मी के दिनेां में कभी भी खाली पेट घर से बाहर न निकलें 
  • ज्यादा देर तक धूप में रहना हो तो छाते का इस्तेमाल करें 
  • अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें और बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ लेकर जाएं
  • गर्मियों में हल्का भोजन करें, बासी भोजन से बचें 
  • चश्मा पहनकर बाहर जाएं चेहरे को कपड़े से ढक लें
  • घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर निकलें 
  • बाजार से कटे हुए फल न खाएं और चिकनाई युक्त खानपान से बचें
विज्ञापन


पिछले वर्षों के प्रथम सप्ताह में ऐसा रहा मौसम का हाल
 
वर्ष अधिकतम
2022 40.2
2015 29.3
2010 35.1
2005 33.5
2000 37.6
1995 30.5
1990 30.4


पिछले छह दिनों का तापमान 
 
तारीख अधिकतम न्यूनतम
3      39.3 15.3
4      38.0 15.4 
5     38.4 16.3 
6     39.0 16.4 
7 39.4 17.9 
8     40.2 18.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें