मेरठ नगर निगम मे बने बूथ पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजय पाल सिंह तोमर, कांता कर्दम सहित पार्षदों ने वोट डाल दिया है। सुबह दस बजे तक मतदान प्रतिशत 17.5 फीसदी रहा।
एमएलसी चुनाव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में है। इसमें चार जिलों के 4250 मतदाता भाग्य का फैसला करेंगे। मेरठ में मतदान के लिए सबसे अधिक 17 केंद्र बनाए गए है। वहीं, गाजियाबाद में 14, बागपत में 15 और हापुड़ में नौ केंद्र है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: यूपी विधान परिषद चुनाव Live: 27 सीटों पर मतदान जारी, रामगोपाल यादव ने डाला वोट, बोले-निष्पक्ष चुनाव हुए तो सपा सभी सीटें जीतेगी
मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी चुनाव में भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज होगा। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत जिले में पांच सांसद, चार मंत्री, 18 विधायक और चार जिला पंचायतों की प्रतिष्ठा भी चुनाव में दांव पर लगी है। किस महानगर-ब्लॉक-नगर पालिका में कितने वोट पड़े। कितने वोट किस प्रत्याशी को मिले, इसको लेकर भाजपा और गठबंधन दोनों पार्टी की नजर लगी है। भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज और गठबंधन से सुनील रोहटा मैदान में हैं।
चारों जिलों की ये है तस्वीर
कुल सदस्य - भाजपा - सपा-रालोद गठबंधन
सांसद-राज्यसभा सदस्य -(05) 05 - 0
विधायक (18) - 13 - 05
एमएलसी (03) - 03 - 0
जिला पंचायत अध्यक्ष (03) -02 - 01
ब्लॉक प्रमुख (26) -22 - 04
एमएलसी चुनाव के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मंत्री विधायक, सांसदों व अन्य सदस्यों ने वोट डालने शुरू किए। भाजपा ने ब्लॉकवार अपने मतदाताओं को बूथ पर लाने की जिम्मेदारी अपने पदाधिकारियों को सौंपी हैं। मेरठ में 17 केंद्रों पर मतदान चल रहा है। शाम चार बजे तक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी।
बिजनौर के धामपुर में ब्लॉक में एमएलसी के मतदान शांतिपूर्वक शुरू हो गया। यहां भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। बागपत जनपद के बिनौली ब्लॉक में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान खंड विकास कार्यालय पर एमएलसी चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सहारनपुर के नागल ब्लॉक में बनाए गए मतदान केंद्र पर एसडीएम देवबंद दीपक कुमार निरीक्षण करने पहुंचे।
साढौली कदीम ब्लाक मुख्यालय पर कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। एडीएम डॉ. अर्चना दिवेदी निरीक्षण कर मतदान सम्बंधी जानकारी लेने पहुंची।
जानी ब्लॉक के मतदान केंद्र 12बजे तक 137 वोटों में से 105 मतदाताओं ने वोट डाला। खरखौदा में 12:00 बजे तक के मतदान में 104 मतों में से 85 मौत डाले गए।
बागपत के खेकड़ा नगर पालिका की सभासद कविता प्रजापति पिंकी प्रजापति खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर मतदान करने पहुंची। यहां भी मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा चाक चौबंद हैं। पुलिस के द्वारा यहां मतदाताओं की तलाश भी ली गई।
बिजनौर के धामपुर ब्लॉक में एमएलसी के 275 में से 35 वोट पड़े। किरतपुर ब्लॉक में एमएलसी के 187 वोट में अब तक 50 वोट पड़े। नूरपुर में 288 वोटों में से अब तक 86 वोट पड़े। धामपुर ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह ने केंप कार्यालय का एवं ब्लाक का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक बिजनौर के द्वारा एमएलसी चुनाव मतदान स्थल किरतपुर को चेक किया गया।
यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव : भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज, पांच सांसद, चार मंत्री समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर
सहारनपुर के नगर निगम में एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाता वोट डालने पहुंचे। निगम गेट पर तैनात सुरक्षा बल सहारनपुर के नगर निगम में मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। शामली ब्लॉक में एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता कतार में लगे हुए हैं। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल तैनात है।
मुजफ्फरनगर के खतौली में नगर पालिका में बनाए गए बूथ पर सभासद गुरुदत्त अरोरा ने एमएलसी की वोट डाला। खतौली नगर पालिका परिषद में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए फोर्स तैनात किया गया है। एसपी क्राइम ने भी जायजा लिया। एसडीएम जीत सिंह राय सीओ राकेश सिंह, बीडीओ रत्नाकर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार मतदान केंद्र पर उपस्थित हैं।