फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर मांगी रंगदारी, दहशत में कारोबारी, शाकिर गैंग से जुड़े हैं शातिर

Thu, 25 Jan 2024 04:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित कारोबारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, रंगदारी मांगने से कारोबारी का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी बाबू से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। वहीं, पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, इमलियान निवासी बाबू पुत्र हाजी इलियास कपड़ों का कारोबार करते हैं। आरोप लगाया कि वह बुधवार रात को भगत सिंह मार्केट से होकर गुजर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन पर पिस्टल तान दी और पांच लाख की रंगदारी की मांग की। इस दौरान पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

विज्ञापन

बताया गया कि ये शाकिर गैंग के बदमाश थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें