आरोप है कि चौकी परिसर में आदिल, बिलाल, फरीद, मोहसिन और अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर साजिद और आसिफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आबिद ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चौकी के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे आबिद की मौत हो गई। वह दिल के मरीज थे, कुछ दिन पहले बायपास सर्जरी हुई थी। प्रथमदृष्टया शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।