फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शहर के बाद देहात में घटिया सामग्री से सड़क बनाई, सपा विधायक ने फावड़े और दरांती से खोदकर दिखाई

Sat, 30 Dec 2023 10:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किठौर में एक सड़क का निर्माण तारकोल से किया गया। लेकिन दस दिन बाद ही घटिया निर्माण से बनी सड़क की पोल खुल गई। वहीं सपा विधायक ने दरांती और फावड़े से सड़क खोदकर दिखाई।
विज्ञापन
सड़क खोदकर दिखाते शाहित मंजूर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बाद अब देहात में घटिया सामग्री लगाकर सड़क बनने की पोल खुल गई। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो सपा विधायक शाहिद मंजूर भी वहां पहुंच गए। फावड़े और दरांती से विधायक ने सड़क उखाड़कर दिखाई। इसके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


छोटा हसनपुर और किनानगर मार्ग को जोड़ने वाली सड़क तारकोल से 10 दिन पूर्व बनाई गई थी। किनानगर के लोगों ने इस सड़क का विरोध किया। शुक्रवार को सपा विधायक शाहिद मंजूर सड़क देखने के लिए वहां पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने फावड़े और दरांती से सड़क खोदकर दिखाई। वहीं, सपा विधायक शाहिद मंजूर ने भी दरांती से सड़क खोदी। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अरुण हत्याकांड: बेटी की करतूत पर बिलखती रही मां, बोली-काश पैदा होते ही घोट देती गला, ताने मारती रहीं महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क खोदकर दिखाते शाहित मंजूर - फोटो : Amar Ujala
सपा विधायक ने इस मामले की उच्च अधिकारियों से जांच करने की बात कही है। मामला सीडीओ तक पहुंच गया है। सीडीओ स्तर से पता लगाया जा रहा है कि यह सड़क किस विभाग द्वारा बनाई गई है। 

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इस सड़क का निर्माण नहीं करने की बात कही है। इससे पहले 19 दिसंबर को माधवपुरम स्थित प्रेम विहार में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़क 24 घंटे बाद ही उखड़ने का मामला सामने आया था। इसमें नगर निगम की भी काफी किरकिरी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें