फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : अंतरराष्ट्रीय शूटर की निजी शूटिंग रेंज में 3 एयर पिस्टल व 1 एयर राइफल सहित करीब 12 लाख की कीमत का सामान चोरी

Mon, 06 Dec 2021 12:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय शूटर शहजर रिजवी की निजी शूटिंग रेंज में रविवार रात चोरी हो गई।  करीब 12 लाख की कीमत का सामान चोरी हुआ है। शहजर के पिता शमशाद ने मवाना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शूटर शहजर रिजवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय शूटर व वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर चुके शहजर रिजवी की निजी शूटिंग रेंज में रविवार रात चोरी हो गई। मवाना खुर्द में रुद्रा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के निकट उन्होंने घर  के पास कम्प्यूटराइज्ड रेंज बना रखी है। 
विज्ञापन


एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर रिजवी की तैनाती गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस में है। भाई अहमर रिजवी ने बताया वो देर रात अभ्यास करके रेंज में ताला लगाकर घर चले गए। 

बताया कि सुबह रेंज का ताला टूटा मिला और सामान भी बिखरा पड़ा था। रेंज से 7 लाख रुपए की कीमत की 3 एयर पिस्टल व 1 एयर राइफल गायब थींए जो कि जर्मनी से इम्पोर्ट कराई हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब थे। करीब 12 लाख की कीमत का सामान चोरी हुआ है। शहजर के पिता शमशाद ने मवाना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें