फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, हालत गंभीर, परिजन बोले- पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस

Wed, 08 Jun 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना थाने में पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत के चलते सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
सरधना थाने में पुलिस व युवक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थाने में युवक को थर्ड डिग्री दिए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत के चलते युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पुलिस ने एक मामले में युवक को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया था। मंगलवार रात को उसे थर्ड डिग्री दी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rapid Rail: रैपिड रेल की सुरंग के लिए 40 मीटर के दायरे में सतर्कता, जरूरत पड़ने पर शिफ्ट होंगे लोग

बताया गया कि सरधना पुलिस ने मंगलवार दोपहर को किसी मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर युवक को हवालात में डाल दिया था। रात में पुलिसकर्मियों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा, कि उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


युवक की हालत बिगड़ने की सूचना पर परिजन थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। युवक अनुज पुत्र रामभूल निवासी मुल्हेड़ा है। गंभीर हालत के चलते युवक को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सकों के अनुसार युवक कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। पुलिस की लापरवाही के बाद परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस युवक को मामले की जांच में परिजनों से पूछताछ के लिए कहकर ले गई थी। वहां उसे थर्ड डिग्री दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें