इस मामले की मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने उन्हें आईजी मेरठ रेंज के पास भेजा और आईजी ने एसएसपी के पास। मंगलवार को संगीता एसएसपी के पास पहुंचीं और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसएसपी ने कॉलेज प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
इंटर कॉलेज प्रबंधन में मची खलबली
रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में खलबली मच गई और उन्होंनेे संगीता को कॉल करके बुलाया और तुरंत नियुक्ति कराई। संगीता ने नियुक्ति मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें नियुक्ति मिल गई है, अब उन्हें कुछ नहीं कहना। वह खुश हैं।
नियुक्ति देने के लिए मांगा था तीन माह का वेतन
आरोप है कि नियुक्ति करने के एवज में संगीता सोलंकी से पैसे या फिर तीन महीने का वेतन देने की बात कॉलेज प्रबंधन ने कही। यह आरोप भी संगीता ने शिकायत पत्र में लिखा है, जिस पर पुलिस का कहना है कि यह भ्रष्टाचार का मामला बनता है और मुकदमे में इसकी धारा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल आरोपियों पर अवैध वसूली मांगने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कौन है संगीता सोलंकी
बुलंदशहर की रहने वाली संगीता सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पद हिंदी 2021 की लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा पास की थी। परीक्षा के बाद आयोग ने संगीता सोलंकी को मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज आवंटित कर दिया था। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उसे इंटर कॉलेज प्रबंधन द्वारा कार्यभार नहीं सौंपा जा रहा था।