फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : शादी समारोह में फायरिंग के मामले में हुई पंचायत में लहराए तमंचे, तीन दिन पहले आई थी बरात

Wed, 23 Feb 2022 10:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में बरात में फायरिंग को लेकर पंचायत बुलाई गई। बरात में फायरिंग क्यों हुई इसे लेकर पंचायत चल रही थी कि इसी दौरान फिर से फायरिंग की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
FIRING - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में तीन दिन पहले शादी समारोह में डीजे पर डांस करने और छेड़छाड़ को लेकर मारपीट और फायरिंग में बुधवार को बैठी पंचायत में हथियार लहरा गए। आरोप है कि बराती डीजे पर अश्लील गाने बजाकर डांस कर रहे थे। जिस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के एक मोहल्ले में तीन दिन पहले एक युवती की बरात आई थी। शादी समारोह में बराती में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक शादी समारोह में पहुंचे। डीजे पर अश्लील डांस करने को लेकर बरातियों और पड़ोसी युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने गोलियां भी चला दी।

यह भी पढ़ें : महाभारत के इतिहास से उठेगा पर्दा: दूसरे दिन उत्खनन के दौरान टेराकोटा रिंगवेल और शंख की बनीं चूड़ियां मिलीं, इस काल के होने की संभावना
विज्ञापन


शादी समारोह में बखेड़ा करने को लेकर युवती के परिजनों ने लिसाड़ीगेट में पंचायत बुलाई। पंचायत में बरात में आए लोगों और पड़ोसियों को पंचायत में बुलाया। पंचायत में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिया है। आरोप है कि पड़ोस के युवकों ने पंचायत में तमंचे लहरा दिए।

इस घटना का पता लगते ही लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने लिखित में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि तीन दिन पहले शादी समारोह में विवाद हुआ था। पंचायत में अवैध हथियार लहराए गए, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें