फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुष्कर्म के आरोपी पिता के जेल जाते ही दुश्मन बने सौतेले भाई, दे रहे हत्या की धमकी

Mon, 23 Jan 2023 04:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दुष्कर्म के आरोपी पिता के जेल जाते ही सौतेले भाई किशोरी की जान के दुश्मन बन गए हैं। मुकदमा वापस न देने पर उसके सगे छोटे भाई की हत्या की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी सोमवार को फिर से एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्मी पिता के जेल जाने के बाद अब उसके सौतेले भाई उसके दुश्मन बन गए हैं। मुकदमा वापस न देने पर उसके सगे छोटे भाई की हत्या की धमकी दी जा रही है। अधिकारियों ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

बताते दें कि क्षेत्र की रहने वाली (17) किशोरी कुछ दिन पहले एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। जहां उसने बताया था कि पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने एक व्यक्ति से निकाह किया था। कुछ दिनों बाद उसकी मां की भी मौत हो गई।
 

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: कमिश्नरी कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान, युवक ने दी पलायन की चेतावनी

विज्ञापन

 

किशोरी का आरोप था कि इसके बाद से उसका सौतेला पिता उसके छोटे भाई की हत्या की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामला संज्ञान में आने पर थाना पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए रविवार को उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 

सोमवार को पीड़िता एक बार फिर एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने आरोप लगाया कि सौतेले पिता के जेल जाते ही अब उसके सौतेले भाई उसके दुश्मन बन गए हैं। आरोपी उसके सगे भाई की हत्या की धमकी देते हुए उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें