मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा को निलंबित कर दिया, जबकि ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। बताया गया कि एक शिकायत के बाद जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद कप्तान ने ये बड़ी कार्रवाई की है।
मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं, गैरहाजिर चल रहे सिपाही के खिलाफ भी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद गैरहाजिर चल रहे सभी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरूरपुर थाने के करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह को कोर्ट से जमानत दिलाने में दरोगा सुभाष चंद् की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इसकी शिकायत मिलने एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात को मामले में जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा था। जांच रिपोर्ट के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कुछ बदमाशों के अपराध के कोर्ट में पैरवी से लेकर निगरानी तक का जिम्मा दरोगा का होता है। सुभाष चंद के ड्यूटी में लापरवाही बरतने की बात सामने आई, जिसकी जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि सुभाष चंद से सांठगांठ के बाद ही कुख्यात उधम सिंह को जमानत मिली थी।
इसके बाद कुख्यात उधम सिंह जेल से बाहर आ गया था। जेल से आते ही उधम सिंह ने बैंक अधिकारियों से रंगदारी मांगी थी। हालांकि पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर उधम सिंह को जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि उधम सिंह बड़ा शातिर अपराधी है, जिनकी जगह जेल में है। वहीं कप्तान ने गैरहाजिर चल रहे सिपाही अमित कुमार को भी बर्खास्त कर दिया है। बताया गया कि वह 5 सितंबर साल 2019 से बैंक द्वारा दिखी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था।