फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बेटी ने दी किडनी

विज्ञापन
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन - फोटो : iStock
विज्ञापन
मेरठ। सोमवार शाम हापुड़ निवासी महिला की गुरुग्राम से खून की रिपोर्ट निगेटिव आई है।जिससे अब बेटी अपनी किडनी  मां को दे सकती है। मंगलवार सुबह न्यूटिमा हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट किया जाएगा और ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा और एंबुलेंस से सैंपल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


हापुड़ निवासी  ने 48 साल की महिला मरीज को उनकी 22 वर्षीय बेटी गुर्दा दान कर रही है। मरीज का ब्लड ग्रुप ओ है और उनके डोनर का बी है। गुर्दा रोग विशेषज्ञ  डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि क्रास ग्रुप में गुर्दा प्रत्यारोपण करने से पहले इम्युनोसप्रेशन दवाएं दी जाती हैं। साथ ही तीन दवाई दी गईं है , जिससे मरीज के   शरीर  में दूसरे ब्लड ग्रुप का गुर्दा लेने के लिए तैयार हो रहा है। मरीज के शरीर में डोनर को  बी ब्लड ग्रुप के खिलाफ एंटीबाडी न्यूनतम स्तर पर आ गई है, जो जरूरी है। प्रत्यारोपण से पहले इसी एंटीबाडी की अंतिम बार जांच कराने के लिए रक्त का सैंपल सोमवार तक  मेरठ से सोमवार सुबह 4:43 बजे भेज गया, जो 6:12 बजे गुरुग्राम की लैब पहुंच  जाएगा  , जहां से रिपोर्ट मिलेगी। अब ट्रांसप्लांट की तैयारी शरुर कर दि गई है।

चालीस मिनट का गाजियाबाद बार्डर का सफर 
न्यूटिमा अस्पताल से गाजियाबाद बार्डर तक का सफर 40 मिनट में तय किया जाएगा और  आपात स्थिति के लिए इस प्रयोग को ट्रैफिक विभाग को  महत्वपूर्ण मानकर चल रहा है। जगह-जगह पर पुलिस थाने के साथ भी ट्रैफिक पुलिस को निर्बाध व्यवस्था के लिए लगाया गया था और  कुल तीन गाड़ियों को रूट पर लगाया गया है जो कि पूरी व्यवस्था संभाल सकती है। यूनिवर्सिटी रोड से कमिश्नरी आवास चौराहा, लालकुर्ती थाना, टैंक चौराहा, सब एरिया चौराहा से कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से थाने के सामने होते हुए नेशनल हाईवे 58 से एंबुलेंस मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गई। कुछ ही देर में मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस को गाजियाबाद बार्डर पर गाजियाबाद की टीम के हवाले कर दिया। महिला मरीज के शरीर से ओ ग्रुप का प्लाज्मा निकालकर उसे बी ग्रुप वाले का प्जाज्मा दिया जाएगा  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें