फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित, सिपाही पर भी गिरी गाज

Tue, 28 Sep 2021 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक दरोगा को निलंबित कर दिया, जबकि ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। बताया गया कि एक शिकायत के बाद जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद कप्तान ने ये बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं, गैरहाजिर चल रहे सिपाही के खिलाफ भी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद गैरहाजिर चल रहे सभी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरूरपुर थाने के करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह को कोर्ट से जमानत दिलाने में दरोगा सुभाष चंद् की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इसकी शिकायत मिलने एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात को मामले में जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा था। जांच रिपोर्ट के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।
 

यह भी पढ़ें: सियासत: पूर्व विधायक गोपाल काली ने दिनेश खटीक के राज्यमंत्री बनाने पर साधा निशाना, फेसबुक पर लिखी पोस्ट

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कुछ बदमाशों के अपराध के कोर्ट में पैरवी से लेकर निगरानी तक का जिम्मा दरोगा का होता है। सुभाष चंद के ड्यूटी में लापरवाही बरतने की बात सामने आई, जिसकी जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि सुभाष चंद से सांठगांठ के बाद ही कुख्यात उधम सिंह को जमानत मिली थी।

इसके बाद कुख्यात उधम सिंह जेल से बाहर आ गया था। जेल से आते ही उधम सिंह ने बैंक अधिकारियों से रंगदारी मांगी थी। हालांकि पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर उधम सिंह को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि उधम सिंह बड़ा शातिर अपराधी है, जिनकी जगह जेल में है। वहीं कप्तान ने गैरहाजिर चल रहे सिपाही अमित कुमार को भी बर्खास्त कर दिया है। बताया गया कि वह 5 सितंबर साल 2019 से बैंक द्वारा दिखी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें