मेरठ में कैंट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल में स्पोर्ट्स कोच द्वारा सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में स्कूल ने कारवाई कर दी है। कोच और उसके पिता दोनों को निलंबित करते हुए पूरे मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण सोशल मीडिया पर पूरे प्रकरण को वायरल किया जा रहा था।