फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गौकशी के बाद अवशेष छोड़ फरार हुए गौ तस्कर, ग्रामीणों में रोष, हंगामा

Mon, 30 May 2022 12:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हस्तिनापुर में रविवार की देर रात  गौकशी का मामला सामने आया है। यहां गौ तस्करों ने गोकशी के बाद गोवंश के अवशेष मौके पर ही छोड़ दिए और फरार हो गए। सुबह जानकारी लगने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने मध्य गंगा नहर किनारे बसे खिमीपूरा गांव के समीप गोकशी की घटना सामने आई है। जहां पर रविवार की देर रात गौ तस्कर गोकशी के बाद गोवंश के अवशेष छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसकी जानकारी सुबह लोगों को लगी तो लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मध्य गंगा नहर किनारे वन आरक्षित क्षेत्र के समीप स्थित खिमीपूरा गांव से कुछ ही दूरी पर वन आरक्षित क्षेत्र में कुछ गौ तस्करों द्वारा रविवार की देर रात है वन आरक्षित क्षेत्र के जंगल में गोकशी की गई, जिसके बाद गोवंश के कई अवशेष मौके पर ही छोड़ गए। जब सुबह स्थानीय ग्रामीण उधर से निकले तो उन्हें गोवंश के अवशेष पड़े दिखाई दिए, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को दी।

यह भी पढ़ें:  टला बड़ा हादसा:  इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं यात्रियों की सांसें
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने वह तस्करों की इधर-उधर तलाश की परंतु कोई सुराग नहीं मिला। उधर, मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा के साथ भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर गोकशी नहीं बर्दाश्त की जाएगी। उधर, मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर लोगों ने गोवंश के अवशेष को मिट्टी में दबाने की मांग की। जिसके बाद थाना पुलिस की मदद से एक जेसीबी मशीन मंगवाई गई और उसकी सहायता से वहां पर गोवंश के अवशेषों को मिट्टी में दबाया गया।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि वन आरक्षित क्षेत्र में घने वनों का फायदा उठाकर कुछ लोग बाहर से आकर यहां गोकशी कर रहे हैं। परंतु क्षेत्र में गोकशी का यह मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी का कहना है कि गोकशी के मामले में संलिप्त लोगो का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें