फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मेरठ में डीसीएम की टक्कर से मामा-भांजे घायल, एलएलबी के छात्र को 100 मीटर तक घसीटा

Mon, 30 May 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक सड़क हादसे में मामा भांजे घायल हो गए । बताया गया कि डीसीएम चालक स्कूटी को 100 मीटर तक घसीटते चला गया। राहगीरों ने किसी तरह डीसीएम चालक को रोका और घायल युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में स्कूटी सवार घायल हुआ दीपांशु एलएलबी का छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के  कंकरखेड़ा क्षेत्र में करनाल हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी डीसीएम चालक स्कूटी को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।राहगीरों ने डीसीएम चालक को पकड़ कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


 सोमवार सुबह लगभग नौ बजे डीसीएम ने स्कूटी सवार  दीपांशु निवासी बुलंदशहर अपने मामा सुरेंद्र निवासी गणपति विहार के साथ स्कूटी पर जा रहा था। वह अपने मामा के यहां पर रहकर एमआइईटी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है जबकि उसके मामा 510 आर्मी वर्कशॉप में नौकरी करते हैं वह प्रत्येक दिन  अपने मामा को 510 पर छोड़कर अपने कॉलेज के लिए चला जाता है।
 

यह भी पढ़ेें: UP: राज्यसभा में मेरठ के हो जाएंगे तीन सदस्य, पांच साल बाद राजनीति की मुख्यधारा में वापसी करेंगे लक्ष्मीकांत वाजपेयी

विज्ञापन

 

सोमवार को दोनों स्कूटी से जा रहे थे। इसी बीच सरधना की तरफ से आ रहा डीसीएम चालक ने तेज गति व लापरवाही के चलते स्कूटी में टक्कर मार दी और डीसीएम को लेकर चालक भागने लगा।  हादसे में दीपांशु स्कूटी समेत डीसीएम के बोनेट में फस गया।
 

डीसीएम चालक स्कूटी को 100 मीटर तक घसीटते चला गया। राहगीरों ने किसी तरह डीसीएम चालक को रोका और घायल युवक को बाहर निकाला। युवक के दोनों को गंभीर हालत में पास केअस्पताल में भर्ती कराया गयाराहगीरों ने डीसीएम में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची पुलिस नेआरोपी चालक को पकड़कर थाने ले आई। आरोपी चालक  रविंद्र निवासी पानीपत  है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि आरोपी चालक हिरासत में है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है यह घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें