जांच में सामने आया कि दुष्कर्म पीड़िता के बयान दरोगा नहीं अधिवक्ता ने उसके घर पर जाकर लिए थे। अधिवक्ता ने ही दुष्कर्म पीड़िता से भद्दे सवाल किए और फिर बयानों की वीडियो वायरल की। इस मामले को लेकर एसएसपी ने ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता के बयानों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बताया जा रहा था कि ब्रह्मपुरी थाने में दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज किए और फिर उसकी वीडियो वायरल कर दिए। इसको लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे थे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बालक की गर्दन रेत कर हत्या, मदरसे से लौटते वक्त हुआ था गायब, खेत में पड़ा मिला शव
मंगलवार सुबह एसएसपी ने इस मामले की गंभीरता से जांच कराई और दुष्कर्म पीड़िता के घर पर पुलिस भेज दी। जिसमें पता चला कि वीडियो में बयान लेने वाले दरोगा नहीं अधिवक्ता है और अधिवक्ता नहीं पीड़िता के घर पर जाकर बयानों की वीडियो बनाई थी।
एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि मामला बेहद गंभीर था। फिलहाल अभी अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसने बयान दर्ज कराए, उसकी पहचान हो गई। विवेचना में नाम भी खोल दे जाएगा।