फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 : समीर रिजवी बोले- आईपीएल में गेंदबाज नहीं, गेंद देखकर खेलूंगा, ये खास बात भी कही

Thu, 21 Dec 2023 02:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

IPL 2024 : समीर रिजवी ने कहा कि आईपीएल में गेंदबाज नहीं, गेंद देखकर खेलूंगा।उन्होंने कि आईपीएल में मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
समीर रिजवी। - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8.4 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदे गए मेरठ के होनहार क्रिकेटर समीर रिजवी ने कहा कि वह आईपीएल में गेंदबाज नहीं, गेंद को देखकर खेलूंगा। रिजवी ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि कौन गेंद डाल रहा है। वह अपना खेल खेलेंगे। बुधवार को समीर गंगानगर स्थित डाउन टाउन मॉल स्थित एसजी के स्टोर पहुंचे। कंपनी के स्पोर्ट्स मार्केटिंग मैनेजर अनुराग वर्मा व शिवम ने उनका स्वागत किया।

चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने के बाद समीर ने कहा कि अभी मेरा किसी की ओर ध्यान नहीं है, मैं बस अपने अभ्यास पर ध्यान दे रहा हूं। टीम में चुने जाने पर समीर ने कहा कि प्रदर्शन के आधार पर मुझे विश्वास था कि कोई न कोई टीम मुझे चुन लेगी, लेकिन मेरे लिए इतनी बड़ी बोली लगेगी और चेन्नई सुपर किंग्स खरीदेगी, इसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। चेन्नई सुपर किंग्स में मुझे महेंद्र सिंह धोनी का साथ मिलेगा। वह मेरे आइडियल हैं।

विज्ञापन

समीर ने कहा कि आईपीएल में मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली से मिलने का मौका मिलेगा। मैं इस दौरान उनसे बात करूंगा और उनसे जानने का प्रयास करूंगा कि वह किस तरह के माइंडसेंट से खेलते हैं। आईपीएल में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा जो मेरे लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि मैं मध्यम वर्ग में खेलने के लिए उतरता हूं, इस दौरान स्पिन गेंदबाज होते हैं और मुझे उन्हें खेलना पसंद है।

मेहनत करेंगे तो अच्छा फल मिलेगा
समीर ने कहा कि युवाओं को अपनी मेहनत पर ध्यान देना होगा। मैंने पांच साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और आज भी मेहनत नहीं छोड़ी है। नतीजे बेहतर न मिल रहे हों तो निराश नहीं होना चाहिए और मेहनत जारी रखनी चाहिए। इसका फल जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन

कैंट विधायक, रालोद नेताओं ने किया समीर का सम्मान
बुधवार को गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में समीर रिजवी का सम्मान किया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि समीर ने मेरठ का नाम रोशन किया है। समीर रिजवी के कोच और उनके मामा तनकीब अख्तर भी मौजूद रहे। रालोद के प्रतीक जैन, रोहित जाखड़, समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर खरदौनी समेत अन्य लोगों ने समीर को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें