फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: राकेश टिकैत बोले- पीछे नहीं हटेंगे किसान, दीपावली के साथ होली भी सड़क पर मनाएंगे

Sun, 31 Oct 2021 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रविवार को चौधरी राकेश टिकैत टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है, उसे सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता है, उन्हीं के लिए वह काम कर रही है।
 
विज्ञापन
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानून के विरोध में शिवाय टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के बीच में रविवार को सिवाया टोल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोध है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। 

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों पर सरकार से लड़ाई लंबी चलेगी और किसान दीपावली के साथ सरकार द्वारा किसी कानून वापस नहीं लेने पर होली भी सड़कों पर मनाएंगे सरकार अगर जिद्दी है, तो किसान भी जिद्दी हैं। सरकार को किसानों की चिंता नहीं है उसे सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता है उन्हीं के लिए वह काम कर रही है। किसानों के लिए काम करती तो अब से पहले कृषि कानून वापस हो जाते।  

यह भी पढ़ें:  खुशखबर: दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे से जुड़ेगा मेरठ, सीधे मुंबई पहुंचेगा सामान, समय और किराए की होगी बचत 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानून को वापस कराने के लिए आंदोलन को 11 महीने से ऊपर हो गए और किसान अपना घर-बार छोड़ सड़कों पर रहने को मजबूर है लेकिन सरकार मैं अपने कान बंद कर रखे हैं, उसके कान अभी खुले नहीं है।

उन्होंने सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार में किसान मजदूर और आम व्यापारी सभी लोग परेशान है, कोई सुनवाई नहीं है कोई सड़क पर धरना दे या कहीं पर धरना दे सरकार अपनी मनमानी करती है। 

रविवार को चौधरी राकेश टिकैत टोल प्लाजा के पास स्थित आर्यव्रत अस्पताल में भर्ती भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी को देखने आए हुए थे इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा पर किसानों के बीच लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। 

इसके बाद वह बराला गांव में भाकियू के कार्यकर्ता लव के दादा की मौत के बाद सांत्वना देने पहुंचे थे इसके अलावा दशरथपुर गांव में हादसे में मृत युवक के परिजनों से मिलने भी उनके आवास पर पहुंचे और सांत्वना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें