फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी!: मदद कीजिए, सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई गर्भवती को नहीं मिल रहा उपचार, हालत है बेहद नाजुक

Mon, 31 Jul 2023 03:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : यूपी में भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अधिकारी लाख दावे करते हों लेकिन, सच्चाई कुछ और ही है। इसका अंदाजा आप इसी घटना से लगा सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही प्रदेश सरकार कितने भी महिला सम्मान और सुरक्षा के दावे करती हो लेकिन, धरातल पर सिस्टम कितना बेजार है, इसका उदाहरण इसी से लग जाता है कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता और तीन माह की गर्भवती किशोरी को किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में पुख्ता इलाज नहीं मिल रहा है। लगातार रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह मामला मेरठ के खरखौदा क्षेत्र का है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में किशोरी का मेडिकल कराने और आरोपियों को जेल भेजने के बाद अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता मुख्यमंत्री से इलाज की गुहार लगा रही है।

क्षेत्र के गांव का ही एक व्यक्ति 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गया था। आरोपी ने उसे बिजलीबंबा चौकी क्षेत्र के लोहियानगर में जबरन मकान में बंधक बनाकर रखा और साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करता रहा। 

उधर, किशोरी के परिजनों को सूचना मिली तो मौका पाकर किशोरी की मां पीड़िता को अपने साथ ले आई और दिलशाद, फैज समेत चार के खिलाफ बेटी का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। मेडिकल में किशोरी दो माह की गर्भवती निकली थी। पुलिस ने भी केवल किशोरी का मेडिकल कराने के बाद अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छात्रा को खींचने की कोशिश, भीड़ ने आरोपियों को जमकर धुना, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार, किशोरी को लगातार रक्तस्राव हो रहा है, जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस समय पीड़िता तीन माह की गर्भवती है। मामला सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित होने के कारण कोई भी चिकित्सक सरकारी या निजी अस्पताल में उसके इलाज को तैयार नहीं है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाते हुए अपने इलाज की मांग की है।

यह भी पढ़ें: नृशंस हत्या का सच: नामर्द है तू, यह सुनकर आगबबूला हुआ पति, पत्नी पर दाव से किए थे आखिरी सांस तक वार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें