फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व मंत्री याकूब और बेटे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, कब्जा मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

Sat, 26 Oct 2019 11:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसपा नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान कुरैशी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को याकूब के कब्जे से मुक्त कराकर अवैध चारदीवारी को तोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि नामजद याकूब और इमरान की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन दोनों हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन


खरखौदा थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी मुजम्मिल की 1450 मीटर जमीन का हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान ने 2002 में फर्जी बैनामा कराया था। मुजम्मिल लगातार पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। कोर्ट से जब बैनामा खारिज हुआ तब जाकर याकूब और इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। हालांकि 22 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज होने के बावजूद तीन दिन तक पुलिस खामोश रही। 

यह भी पढ़ें: याकूब कुरैशी को गिरफ्तार करने से बच रही पुलिस, बैनामा फर्जी निकला, तब जाकर दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब पुलिस की नींद टूटी। याकूब कुरैशी के कब्जे से जमीन को मुक्त करा दिया। चारदीवारी तोड़ने के साथ ही पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को नोटिस भी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: बसपा नेता व पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर मुकदमा दर्ज, करोड़ों की भूमि हड़पने का मामला

अवैध तरीके से कब्जा की गई जमीन को मुक्त करा दिया गया है। याकूब और उनके बेटे इमरान की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस की जांच में भी कब्जा अवैध मिला है। - आलोक सिंह, सीओ किठौर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें