फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शहरकाजी बोले- योगी सरकार का धार्मिक जुलूस व शोभायात्रा की अनुमति का कदम सराहनीय

Fri, 22 Apr 2022 04:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने योगी सरकार द्वारा धार्मिक जुलूस व शोभायात्रा की अनुमति देने के कदम की सराहना की है।  
विज्ञापन
शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे को शाही जामा मस्जिद सहित शहर की मुख्य मस्जिदों में जुमे की नमाज सादगी से अदा की गई। हालांकि नमाजियों द्वारा काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की चर्चा से पुलिस व जिला प्रशासन अलर्ट रहा। लेकिन लोगों ने काली पट्टी नहीं बांधी, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जुमे की नमाज से पहले शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने तकरीर में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शोभायात्रा सहित सभी धर्म के जुलूसों को अनुमति से निकालने का अच्छा आदेश दिया है। उन्होंने कहा देश में माहौल चिंताजनक था, तरह-तरह की खबरों से मुस्लिम बैचेन था। कहा कि इसी बीच देवबंद दारुल उलूम मोहतमिम अबुल कासिम नोमानी की रहनुमाई ने लोगों का हौसला जरूर बढ़ाया। उसके बाद प्रदेश सरकार के अनुमति वाले निर्देश से राहत मिली है।

उन्होंने नमाज में आए लोगों से देश के बिगड़ते माहौल में सब्र और एहतियात बरतने की अपील की है। कहा भाईचारा ही इस्लाम की पहचान है, दूसरे को तकलीफ देकर हमारी नमाजें भी अधूरी रहतीं हैं। अगर नमाज दुरुस्त करनी है तो दूसरों के दिलों को दुखाना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
विज्ञापन


ईद की नमाज 7:45 बजे होगी
शहरकाजी ने कहा कि 29 अप्रैल को अलविदा जुमे के 3-4 दिन बाद ईद उल फितर का त्योहार है। जिसके लिए कमेटी के सदस्यों से बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि ईद की नमाज सुबह 7:45 बजे होगी। हर बार की तरह ईद का त्योहार सादगी, मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अकबर बंजारा की अपराधशाला: पुलिस ने ढूंढ निकाली करोड़ों की संपत्ति, आईएसआई से कनेक्शन का भी हुआ खुलासा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें