फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: नर्सिंग की पढ़ाई के लिए 142 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेज में की जानी है तैनाती

Fri, 22 Apr 2022 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 17 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जब शिक्षक नहीं मिलते हैं तब तक गुरु गोरक्षनाथ नर्सिंग कॉलेज के शिक्षकों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
डॉक्टर। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से नर्सिंग की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इनमें संविदा के आधार पर 142 शिक्षकों की भर्ती होगी। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संचालित हो रहे कॉलेज ऑफ नर्सिंग के लिए 17 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चिकित्सा-शिक्षा एवं प्रशिक्षण के महानिदेशक ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


आदेश में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अलावा कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, प्रयागराज और कन्नौज मेडिकल कॉलेज में स्थित नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षकों के पद पर चयन होगा। इनमें प्राचार्य सह प्रोफेसर, उप प्राचार्य सह प्रोफेसर, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर के पद शामिल हैं। इन पदों पर संविदा के तहत भर्ती होगी, अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए 2,000 रुपये शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई शाम पांच बजे तक है। ऑनलाइन आवेदन के लिए लोग पर लॉगिन कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पद मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए  

सबसे ज्यादा पद मेरठ मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज में निकाले गए हैं। यहां पर शिक्षकों के 41 पद सृजित है। इसमें प्राचार्य, उप प्राचार्य व प्रोफेसर के एक-एक पद शामिल हैं। इसके साथ ही एसोसिएट प्रोफेसर के चार, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन और ट्यूटर के 15 पद हैं। आगरा, गोरखपुर, कन्नौज और झांसी मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज में 17-17 पद शिक्षकों के हैं।

इसमें प्राचार्य व उप प्राचार्य के एक-एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर के दो, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन और ट्यूटर के 10 पद शामिल हैं। कानपुर मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 25 पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इसमें प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रोफेसर के एक-एक, एसोसिएट प्रोफेसर के चार, असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन और ट्यूटर के 15 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


सबसे कम पद प्रयागराज मेडिकल कॉलेज स्थित नर्सिंग कॉलेज का है। यहां पर सिर्फ आठ पद पर ही आवेदन मांगे गए हैं। इसमें प्राचार्य, उप प्राचार्य और ट्यूटर के एक-एक पद, एसोसिएट प्रोफेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पद शामिल हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 17 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जब शिक्षक नहीं मिलते हैं तब तक गुरु गोरक्षनाथ नर्सिंग कॉलेज के शिक्षकों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें